ऑटो चालकाें ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

WhatsApp Channel Join Now
ऑटो चालकाें ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह


रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की ओर से सोमवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ऑटाे चालाकाें ने जमकर गीत-संगीत गाया। रंग-गुलाल, अबीर बिखेरे। पुष्पमाला और गमछा देकर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की, जबकि संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष भोला सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में चतरा जिला के प्रफुल पांडे उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए चतरा जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर विजय कुमार साहू को मनोनीत किया गया और प्रफुल पांडे को संरक्षक बनाया गया। नवमनोनीत अध्यक्ष को एक माह के भीतर जिला कमेटी गठित कर सूची प्रदेश कार्यालय को सौंपने का दायित्व दिया गया।

स अवसर पर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, सचिव आकाश भारती, संगठन मंत्री अमर मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story