राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष, स्थापना दिवस का दिया निमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष, स्थापना दिवस का दिया निमंत्रण


रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह आगामी 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसे लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रांची स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की जानकारी दी और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आग्रह किया। दोनों के बीच समारोह की तैयारियों और आयोजन की गरिमा को लेकर भी चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story