सीएम सिक्योरिटी में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत

WhatsApp Channel Join Now
सीएम सिक्योरिटी में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत


रामगढ़, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में सीएम सिक्योरिटी में तैनात एक एएसआई दुर्घटना में मौत ह गई। यह हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवरब्रिज के पास हुआ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बैजनाथ प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई बैजनाथ प्रजापति नेमरा में ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोठार ओवरब्रिज के ऊपर बाइक सवार विकास कुमार महतो (30) ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें धक्का मार दिया।

हादसे में एएसआई बैजनाथ प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

रांची में इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बैजनाथ प्रजापति हजारीबाग में पदस्थापित थे और नेमरा में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। हादसे में एक पुलिस अधिकारी की जान जाने से उनके सहकर्मियों और परिचितों के बीच शोक व्याप्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763187 Articles

Share this story