डॉ आशा लकड़ा ने अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डॉ आशा लकड़ा ने अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने शुक्रवार को पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे निराश्रित, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें स्वयं भोजन कराकर आत्मीयता का परिचय दिया। मौके पर प्रणामी ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में डॉ आशा लकड़ा का अभिनंदन किया गया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, श्री राधा-कृष्ण का लॉकेट और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डॉ लकड़ा ने इसके लिए ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने मंदिर की स्थापत्य कला, भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के द्वितीय तल पर संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया।

यहां निराश्रित, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, योग और मनोरंजन जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। आश्रम में संचालित मानव सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने निवासियों को स्वयं भोजन कराया।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story