रमेश बने जेएलकेएम के केंद्रीय मीडिया प्रभारी

WhatsApp Channel Join Now
रमेश बने जेएलकेएम के केंद्रीय मीडिया प्रभारी


रामगढ़, 29 सितंबर (हि.स.)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने रामगढ़ के रमेश कुमार महतो को पार्टी का केंद्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और लगन के साथ संगठन के हित में कार्य करते हुए नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

रमेश ने कहा कि जेएलकेएम की विचारधारा, सिद्धांत और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी के कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

नियुक्ति पर बेरोजगार पनेश्वर महतो, रवि कुमार, लीलावती महतो, राजेंद्र बेदिया, गिरी शंकर महतो, चंद्रदेव महतो, दीपक महतो, प्रभु दयाल महतो, सतेंद्र कुमार अकेला, सुमन महतो, सन्नी कुमार महतो, पांडव महतो, सुब्रत महतो, आरती महतो, विजय कुमार, कुलदीप पटेल सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story