रांची के सरकारी स्कूलों में 25 को सत्रांत वार्षिकोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
रांची के सरकारी स्कूलों में 25 को सत्रांत वार्षिकोत्सव


रांची, 24 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन रांची के निर्देश पर जिले के 2000 से अधिक सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में आगामी 25 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में 7000 से अधिक शिक्षक, 02 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल होंगे। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी विभिन्न स्कूलों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन की निरंतरता बनाए रखने और नए सत्र 2026-27 मं जीरो ड्रॉपआउट सुनिश्चित करने के उदे्श्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे छात्रों के बीच झारखंड की कला-संस्कृति से जोड़ने और सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज का विश्वास दिलाने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story