भाजपा झारखंड आईटी प्रकोष्ठ में दो सह-संयोजक और चार सदस्यों का मनोनयन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा झारखंड आईटी प्रकोष्ठ में दो सह-संयोजक और चार सदस्यों का मनोनयन


रांची, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा झारखंड प्रदेश के आईटी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश संयोजक कर्नल बी.के. सिंह के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से आईटी प्रकोष्ठ के दो प्रदेश सह-संयोजकों एवं चार सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

मंगलवार को जारी सूची के अनुसार शिवम कुमार एवं नागेश्वर महतो को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शशांक कुमार दूबे, अमन कुमार, विकास कुमार मिश्रा एवं शिव शंकर भगत को प्रदेश सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस मनोनयन से भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के कार्यों को मजबूती मिलेगी और संगठन की डिजिटल गतिविधियां अधिक प्रभावी होंगी। नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767960 Articles

Share this story