प्रणामी मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में श्रद्धालुओं का लगा तांता

WhatsApp Channel Join Now
प्रणामी मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में श्रद्धालुओं का लगा तांता


रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को 287 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

मौके पर ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्री राधा रानी का आकर्षक आभूषणों और मनोहारी पुष्पों से दिव्य श्रृंगार किया गया।

दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान को महाप्रसाद अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जूस और आलू चिप्स के पैकेट वितरित किया गया। आयोजन में लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि तीन हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। राधे-कृष्ण और श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।

आयोजन की सफलता में डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, पवन पोद्दार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story