श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नपूर्णा महाप्रसाद
रांची, 02 मार्च (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को धूमधाम से मंदिर का 255 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। भंडारा, पवन कुमार की ओर से पिता योगेंद्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर में पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत भोग लगाया।
महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पूड़ी, आलू-चना सब्जी और केसरयुक्त खीर का वितरण किया गया।
इस दौरान सैकडों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और जबकि दिनभर भक्तों ने दर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी सदानंद महाराज ने सेवा और भक्ति को जीवन का आधार बताते हुए अन्नपूर्णा सेवा को मानवता की सच्ची साधना कहा। भजन संध्या में मनीष सोनी और सज्जन पाड़िया ने भक्तों को झूमाया। सामूहिक महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

