प्रणामी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
प्रणामी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण


रांची, 24 मई (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को 267 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में

मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, बोतलबंद जलजीरा शर्बत और आलू चिप्स के पैकेट का वितरण किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्री राधा रानी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर में मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद का भोग लगाया।

स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और निराश्रित लोगों ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सैकड़ों से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

साथ ही हजारों भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन महाप्रसाद वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि भजन संध्या में प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story