बैडमिंटन में अनिकेत सर्राफ और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सृष्टि सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
बैडमिंटन में अनिकेत सर्राफ और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सृष्टि सम्मानित


रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 50वें वार्षिकोत्सव समारोह में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अनिकेत सर्राफ को नंदकुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, उनकी पुत्री सृष्टि सर्राफ को एमबीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अनिकेत सर्राफ को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने डीएवी बैडमिंटन नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की अंडर-17 प्रतियोगिता में झारखंड और जोनल स्तर की चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

सृष्टि सर्राफ को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता संजय सर्राफ ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सोमानी, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंत्री निर्मल बुधिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story