बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आदिवासी संगठनों ने समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आदिवासी संगठनों ने समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि


रांची, 15 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रविवार को कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बाजे-गाजे के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान बबलू मुंडा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस से जुड़ी परंपरा बदलकर राज्य के गौरवशाली इतिहास और आदिवासी संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्षों में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है। आने वाले दिनों में राज्य के सभी वर्गों के लोग इसका जवाब देंगे।

जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ उलगुलान कर अबुआ राज की परिकल्पना को साकार करने के लिए संघर्ष किया था। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

मुखिया सोमा उरांव ने कहा कि सरकार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, झारखंड का 26वां स्थापना दिवस और छठ महापर्व तीनों एक साथ मनाना चाहिए था। ऐसा नहीं होने से लोगों में भ्रम और नाराजगी है।

कार्यक्रम में अशोक मुंडा, विश्वकर्मा पहान, बालेश्वर पहान, गुरुचरण मुंडा, मुनेश्वर, अमन मुंडा, पीयूष मुंडा, संजय कुमार, नामित हेंब्रम, मोहन मुंडा, पिंकु साहू और पिंटू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story