झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की 5 मार्च को होगी बैठक

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की 5 मार्च को होगी बैठक


झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की 5 मार्च को होगी बैठक


रांची, 04 मार्च (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला की महत्वपूर्ण बैठक पांच मार्च को डोरंडा भवानीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 मार्च को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन विधानसभा मार्च एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना है।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने बुधवार को बताया कि बैठक में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आंदोलनकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इनमें मांडर, चान्हो, बुढ़मू, खलारी, बेड़ो, लापुंग, खिजरी, सिल्ली, सोनाहातु, बुंडू, राहे, रांची सदर, कांके और ओरमांझी क्षेत्र के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अनथन लकड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप तथा केंद्रीय सचिव प्रो. रतन लाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

मोर्चा की ओर से कहा गया है कि 10 मार्च को विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story