अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची एसीबी की टीम
रामगढ़, 23 जुलाई (हि.स.)। कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय को दिए जा रहे स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। इस स्कॉलरशिप को जारी करने में बड़ा घोटाला होने की संभावना को उजागर किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम जांच कर रही है।
गुरुवार को एसीबी की टीम हजारीबाग से रामगढ़ पहुंची। रामगढ़ कल्याण विभाग से एसीबी की टीम ने सारी जानकारी जुटाई। टीम की ओर से अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप को लेकर दस्तावेजों को खंगाला गया। कुछ दस्तावेजों को टीम अपने साथ भी ले गई। एसीबी, हजारीबाग के एसपी आरिफ एकराम ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसकीं सभी रिपोर्ट सरकार को सौंप जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

