रामगढ़ के अमित और सुमित का झारखंड की खो-खो टीम में चयन

WhatsApp Channel Join Now

-वडोदरा में 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

रामगढ़, 17 नवंबर (हि.स.)। खेल प्रतिभा के दम पर रामगढ़ के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमित कुमार और सुमित कुमार का चयन झारखंड की खो-खो टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी गुजरात के वडोदरा में आयोजित 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 18 नवंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, प्राचार्य और समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की टीम में जगह बनाना दोनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राज्य की टीम में चयन के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे रामगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अपने खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सफलता का नया अध्याय लिखेंगे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story