गोड्डा में 14,500 करोड़ से लगेगा अंबुजा सीमेंट के 2.9 एमटीपीए का प्लांट

WhatsApp Channel Join Now
गोड्डा में 14,500 करोड़ से लगेगा अंबुजा सीमेंट के 2.9 एमटीपीए का प्लांट


रांची, 02 नवंबर (हि.स.)। अंबुजा सीमेंट्स झारखंड के गोड्डा में 2.9 एमटीपीए क्षमता का नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी देश के छह राज्यों में करीब 14,500 करोड़ रुपए के निवेश से लगभग 30 एमटीपीए नई उत्पादन क्षमता जोड़ने की तैयारी में है। इसके तहत वित्त वर्ष 2030 तक कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 155 एमटीपीए करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी समूह की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। कंपनी के सीईओ विनोद बाहेती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विस्तार योजना का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक उसकी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 119 एमटीपीए पहुंचने की उम्मीद है। 30 सितंबर 2026 तक अधिग्रहण के बाद 11 विस्तार परियोजनाओं से 16.3 एमटीपीए सीमेंट और 9 एमटीपीए क्लिंकर क्षमता जुड़ चुकी है।

बताया गया कि अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के प्रस्तावित विस्तार में झारखंड के अलावा असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता 113.5 एमटीपीए है। गोड्डा में प्रस्तावित प्लांट पूर्वी भारत में कंपनी के विनिर्माण नेटवर्क को मजबूत करेगा। कंपनी की पूर्वी क्षेत्र में असम के रंगिया और होजाई और बिहार के मुजफ्फरपुर में भी 2.9-2.9 एमटीपीए क्षमता की ग्राइंडिंग यूनिट प्रस्तावित हैं। साथ ही असम के उमरांगसो में चार एमटीपीए क्षमता का क्लिंकर प्लांट भी विकसित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771382 Articles

Share this story