राहे में धूमधाम से मनेगी बाबा अंबेडकर की जयंती

WhatsApp Channel Join Now
राहे में धूमधाम से मनेगी बाबा अंबेडकर की जयंती


रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर राहे चौक पर 14 अप्रैल को आयोजित होनेवाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर सोमवार को ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल, राहे में डॉ परमेश्वर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की गई है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस दौरान गोमदा चौक से राहे चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर विचार मंच, राहे के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में अमजद अली, उमेश महतो, दामोदर प्रजापति, कलाचंद भोक्ता, पंचानन मुंडा, शुभम, सनातन, जितेंद्र सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story