बरहेट में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, मिता देवी का नाम बदलकर फातिमा बीबी दर्ज करने की शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
बरहेट में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, मिता देवी का नाम बदलकर फातिमा बीबी दर्ज करने की शिकायत


बरहेट में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, मिता देवी का नाम बदलकर फातिमा बीबी दर्ज करने की शिकायत


रांची, 03 नवंबर (हि.स.)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने साहिबगंज जिले के बरहेट में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

राकेश प्रसाद ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान मिता देवी का नाम बदलकर फातिमा बीबी दर्ज किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता के पिता के नाम की जगह नेजामुद्दीन मोमिन का नाम दर्ज होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा, एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग नामों से दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायत भी मिली है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं से मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। संबंधित दस्तावेजों और आधार संख्या का सत्यापन कराया जाना चाहिए। प्रसाद ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की शिकायतों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story