मांडर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं : शिल्पी तिर्की

WhatsApp Channel Join Now
मांडर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं : शिल्पी तिर्की


रांची, 01 मई (हि.स.)। झारखंड की कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को दौरा कर दो महत्वपूर्ण विकास कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मांडर प्रखंड के ग्राम कोरांबी में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया, वहीं ग्राम सकरा (हेल टोली) में अखड़ा निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी।

मंत्री तिर्की ने दो टूक कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ वह निरंतर कार्य कर रही है। उनका प्रयास हर दिन नए संकल्प और सकारात्मक पहल के साथ क्षेत्र के विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में निरंतर गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होती हैं। और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, लेकिन विकास एक सतत प्रक्रिया है। जिसे निरंतर आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि दोनों ही योजनाएं निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होंगी। क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें बार-बार अपना प्रतिनिधि चुना है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, बंधु टोप्पो, पौलूस तिर्की, राजू मिंज, कलीम अंसारी, कलिंदर तिर्की, हेमवंती उरांव, रामविलास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story