रंग रंगीलो श्री श्याम फाल्गु्न महोत्सव में की गई अखंड ज्योति पाठ

WhatsApp Channel Join Now
रंग रंगीलो श्री श्याम फाल्गु्न महोत्सव में की गई अखंड ज्योति पाठ


रांची, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्री श्याम फागण (फाल्गुशन) अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने बाबा का अद्भुत दिव्य श्रृंगार किया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान ने अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद आए हुए सभी श्याम भक्तों ने अखंड ज्योति में आहुति देकर अपने इष्ट देव को रिझाया।

वहीं कोलकाता से आए ज्योति खन्ना और उनकी टीम ने भक्तों को विभिन्नत मधुर भजनों पर दिन भर झुमाए रखा। पाठ वाचक ने जब व्यास पीट से अखण्ड ज्योति है अपार... से पाठ शुरू किया तो पूरा श्याम मंदिर हारे के सहारे के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद अखंड ज्योति में बैठे सभी श्याम प्रेमियों के बीच फल प्रसाद बांटा गया। रात्रि में आरती के साथ अखंड ज्योति पाठ का समापन किया गया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के सहयोगियों में सलज अग्रवाल, उत्कर्ष लोहिया, अमित शर्मा, हेमंत जोशी, रोशन खेमका और सर्वेश अग्रवाल सहित अन्य ने महती भूमिका अदा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story