आजसू बनाएगा निर्मल महतो के सपनों का झारखंड : सुदेश

WhatsApp Channel Join Now
आजसू बनाएगा निर्मल महतो के सपनों का झारखंड : सुदेश


रांची, 25 दिसंबर (हि.स.)। शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सुदेश ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी और आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की थी। उनके बलिदान ने आजसू को संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने को विवश हुई। उन्होंने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगा।

इस मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story