आजसू ने छावनी परिषद् के सभी बूथों पर नियुक्त किए बीएलए
रामगढ़, 13 जून (हि.स.)। चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में वोटर मैपिंग का कार्य चल रहा है। आजसू पार्टी की युवा इकाई ने मैपिंग कार्य के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर शनिवार को रामगढ़ जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने छावनी परिषद क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की।
बैठक में छावनी परिषद् क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के लिए एक-एक पुरुष एवं महिला बीएलए का चयन किया गया।
युवा जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। जिम्मेदार और सक्रिय प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने सभी बीएलए से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है।
बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा की गई।
बैठक में बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाल, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, युवा जिला प्रभारी रोहित सोनी, बुद्धिजीवी मंच कार्यकारी अध्यक्ष नेवालाल महतो, नगर उपाध्यक्ष पंकज दांगी, बीरू सिंह, राकेश साव सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

