लापता पंकज की सकुशल घर वापसी में करें मदद : अजय

WhatsApp Channel Join Now
लापता पंकज की सकुशल घर वापसी में करें मदद : अजय


रांची, 23 मार्च (हि.स.)। न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर में धीरज रविदास के 16 वर्षीय पुत्र पंकज रविदास के बीते दिनों लापता होने के बाद, स्थानीय लोगों ने सोमवार को जगन्नाथपुर चौक में बैठक की।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने पंकज रविदास के माता-पिता को ढांढस बंधाया और उन्होंने बच्चे की अविलंब सकुशल घर वापसी के लिए जिला प्रशासन से बात की। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं, मीडिया और अन्य संगठनों से भी अनुरोध किया कि वे इस मामले में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंकज की सुरक्षित घर वापसी में हर कोई मदद करें।

वहीं बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि पंकज की खोज के लिए विशेष टीम गठित करते हुए जल्द से जल्द उसकी सकुशल घर वापसी सुनिश्चित की जाए। बैठक में वार्ड 37 के पार्षद परमेश्वर सिंह, बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के मिंटू पासवान, धुर्वा प्रखंंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजन, जगन्नाथपुर प्रखंंड कांग्रेस अध्यक्ष रविशंकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story