ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बिरसा समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बिरसा समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि


रांची, 15 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के समीप बिरसा समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और धरती आबा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले साहस एवं स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस वीरता, नेतृत्व और संघर्ष का परिचय दिया, वह आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि धरती आबा का जीवन अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रासंगिक हैं। केवल जयंती मनाने से उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

अजय राय ने लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के समृद्ध, सशक्त एवं न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story