एआइओएस का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 को, रांची में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक आई स्पेशलिस्ट

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 22 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची देशभर के नेत्र विशेषज्ञों के बड़े जमावड़े की गवाह बनने जा रही है। ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (एआइओएस ) की मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस पहली बार झारखंड में आयोजित होगी।

25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग एक हजार से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षक और युवा डॉक्टर शामिल होंगे।

सम्मेलन में आंखों की बीमारियों के इलाज में हो रहे नए बदलावों से लेकर आधुनिक तकनीक और चिकित्सा क्षेत्र में चल रहे शोध पर मंथन होगा। अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाले विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और नई उपचार पद्धतियों और तकनीकों पर चर्चा करेंगे।

आयोजन की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ भारती कश्यप ने मंगलवार को बताया कि एआईओएस का राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन पहली बार झारखंड में होना राज्य के लिए अहम अवसर है। रांची में एक ही मंच पर देशभर के 1,000 से ज्यादा नेत्र विशेषज्ञों का जुटना भी सम्मेलन की व्यापकता को दर्शाता है।

कांफ्रेंस आयोजन समिति के प्रेसिडेंट और कश्यम मेमोरियल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ बीपी कश्यप ने बताया कि इस आयोजन से झारखंड के नेत्र रोगियों को काफी फायदा होगा। साथ ही नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन देश भर से रांची पहुंचने वाले नेत्र विशेषज्ञों और चिकित्सकों के लिए भी यादगार अनुभव होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story