अग्रवाल सभा महिला समिति के समर कैंप में बच्चों ने उठाया आनंद

WhatsApp Channel Join Now
अग्रवाल सभा महिला समिति के समर कैंप में बच्चों ने उठाया आनंद


रांची, 29 मई (हि.स.)। अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजित 23 वें समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विशेषज्ञ और परामर्शदाता जीवीएसआर प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर समर कैंप में कक्षा एक से 12 वीं तक के 75 बच्चों ने भाग लिया और आनंद उठाया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को चित्रकला, संगीत, नृत्य, जूडो-कराटे, योग, व्यक्तित्व विकास, पब्लिक स्पीकिंग एवं शतरंज की प्रारंभिक जानकारी रोचक तरीके से दी गई। बच्चों के बीच खुशी देखते बनती थी।

मौके पर परामर्शदाता प्रसाद ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार के आयोजनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल और आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों में नई चीजें सीखने की रुचि विकसित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

कार्यक्रम में सुनील किस्पोट्टा, योगश्री नंदलाल दत्ता, सुबोध कुमार, साबिर हुसैन, अजय गोस्वामी, मनीष कमल, उषा विजयवर्गीय, निशा कुमारी एवं श्वेता सेठी ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, नरेश बंका, अनिल अग्रवाल सहित बडी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story