अग्रसेन धारा ने 61 दिनों तक राहगीरों की बुझाई प्यास : सरावगी

WhatsApp Channel Join Now
अग्रसेन धारा ने 61 दिनों तक राहगीरों की बुझाई प्यास : सरावगी


रांची, 19 जून (हि.स.)। अग्रवाल युवा सभा, रांची की ओर से संचालित निशुल्क चलंत प्याऊ अग्रसेन धारा का 61 दिवसीय सेवा अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के तहत राहगीरों को शीतल पेयजल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी, रूह अफजा शर्बत सहित अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए।

अग्रवाल युवा सभा की ओर से संचालित तीन चलंत प्याऊ वाहनों ने लगातार 61 दिनों तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा दानदाताओं के सहयोग से पिछले चार वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धानंद रोड, मेन रोड, सुजाता चौक, रेलवे स्टेशन, कांटाटोली, कोकर, बरियातू, बूटी मोड़, पंडरा और लालपुर समेत कई स्थानों पर सेवा दी गई। यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगी। प्रवक्ता अमित बजाज ने कहा कि इस वर्ष भी अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। वहीं सचिन चेतन पोद्दार ने सभी दानदाताओं एवं सेवा में लगे चालकों का आभार जताया। अभियान के संचालन में मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल और निशान अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story