नि:शुल्क चलंत प्याऊ अग्रसेन धारा 5.0 का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
नि:शुल्क चलंत प्याऊ अग्रसेन धारा 5.0 का शुभारंभ


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। अग्रवाल युवा सभा रांची ने बढ़ती गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को नि:शुल्क चलंत प्याऊ अग्रसेन धारा 5.0 का शुभारंभ किया।

कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर अरीना शोरूम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवक्ता अमित बजाज और मीडिया प्रभारी यश सुरेका ने बताया कि संस्था पिछले चार वर्षों से सामाजिक सेवा के तहत यह अभियान चला रहा है। इस वर्ष दो साइकिल रिक्शा के बाद एक ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों पर चलंत प्याऊ संचालित की जाएगी। इसके जरिए राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को नि:शुल्क शीतल पेयजल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुनीत पोद्दार ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित अग्रवाल उपस्थित थेे।

मौके पर अध्यक्ष रोहित सरावगी और सदस्यों ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल, निशान अग्रवाल, सौरभ बजाज, रौनक झुनझुनवाला, चंद्र प्रकाश रूहिया, अनीश सरावगी सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story