वर्ल्ड हार्ट डे पर एडवांस्ड कार्डियेक केयर की दी गई जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
वर्ल्ड हार्ट डे पर एडवांस्ड कार्डियेक केयर की दी गई जानकारी


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)। वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची में सोमवार को एडवांस्ड कार्डियेक केयर, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ इलाज को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के कार्डियेक विशेषज्ञों ने कहा कि इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, स्ट्रक्चरल हार्ट केयर, रिद्म मैनेजमेंट और कार्डियेक सर्जरी में हुई प्रगति से जटिल हृदय रोगों के इलाज के नए विकल्प उपलब्ध हुए हैं।

मौके पर कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ दीपक कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ रोहित कुमार और सीटीवीएस कंसल्टेंट डॉ कुमार उज्ज्वल ने कहा कि हृदय रोगों के इलाज में अब सबके लिए एक ही इलाज की अवधारणा से आगे बढ़कर मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और बीमारी की गंभीरता के अनुसार उपचार पर जोर दिया जा रहा है।

विशेषज्ञों ने बीमारी की समय पर पहचान और चिकित्सकीय परामर्श को भी महत्वपूर्ण बताया।

हॉस्पिटल ने बिहार और झारखंड में पहली बार इंपेला-सपोर्टेड कार्डियेक इंटरवेंशन करने और पूर्वी भारत में सबसे अधिक इंपेला प्रक्रियाएं करने का भी दावा किया। कार्यक्रम में जन्मजात हृदय दोष वाले बच्चों और वयस्कों के लिए डिवाइस-क्लोजर कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। इसके तहत कुछ हृदय दोषों का इलाज ओपन-हार्ट सर्जरी के बजाय डिवाइस आधारित प्रक्रिया से किया जा सकता है।

मौके पर डॉ दीपक कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ रोहित कुमार, डॉ कुमार उज्ज्वल सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story