विदेशी की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं: गोपाल शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
विदेशी की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं: गोपाल शर्मा


विदेशी की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं: गोपाल शर्मा


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। लघु उद्योग भारती रांची महानगर का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को कोकर स्थित जेसिया सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर का देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान दे रहा है। इसके साथ देश में स्किल को भी बढ़ावा देना अति आवश्यक है। जापान, चीन जैसे देश में स्किल को सबसे अधिक बढ़ावा दिया गया है। इसका नतीजा है कि इस देश के सभी लोग स्वरोजगार से जुड़े है और आत्मनिर्भर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी उत्पादों की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। देश के उत्पादों पर गर्व करें। मजबूरी में ही विदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। हमें स्वाधारित जीवन बिताने की आवश्यकता है।

शर्मा ने कहा कि पलासी के युद्ध से पहले पूरी दुनिया के व्यापार में भारत का 40 प्रतिशत योगदान था। हर सेक्टर में भारत की हिस्सेदारी थी। इसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी एमएसएमई सेक्टर का था। अंग्रेजों ने हमारे देश के व्यापार और शिक्षा को तबाह कर दिया।

वहीं विशिष्ट अतिथि पालक अधिकारी राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि भारत राष्ट्र के उद्धार के लिए लघु उद्योग भारती सशक्त तरीके से काम कर रहा है। संगठन की सक्रिय भागीदारी से यह अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर रहा है। समाज में भी इस संगठन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। समाज के बीच जाकर संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य पर भी काम करना होगा।

लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापड़िया ने संगठन के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी और कहा कि झारखंड सहित देश भर के कई राज्यों में संगठन कार्य कर रहा है। झारखंड में संगठन 16 जिलों में कार्यरत है। जल्द ही संगठन पूरे झारखंड में अपनी भागीदारी निभाएगा।

प्रांत उपाध्यक्ष सह संयोजक सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाना है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रांची महानगर के कार्यकलापों की जानकारी दी। महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता पांडे ने कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रियता से मजबूती आई है। उद्यमियों को बढ़ाने के उद्देश्य संगठन कार्य कर रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। समारोह का संचालन महिला विंग की उपाध्यक्ष सुचित्रा छापड़िया ने किया।

इस अवसर पर नए सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष सह संयोजक सत्य प्रकाश पांडे, प्रांतीय संयुक्त मंत्री प्रकाश हेतमसरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story