निजी स्कूलों की मनमानी पर ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय

WhatsApp Channel Join Now
निजी स्कूलों की मनमानी पर ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से निजी स्कूलों में फीस बढोत्तरी, कॉपी पेन पेंसिल, जूता-ड्रेस सहित अन्य की खरीदारी करने के लिए गठित निगरानी कमेटी के कार्यों की सराहणा की। उन्होंंने कहा कि यह सराहणीय कार्य जरूर है लेकिन कमेटी को बेहतर तरीके से निगरानी और ठोस कार्य करने की जरूरत है। ताकि सही मायने में अभिभावकों को लाभ मिले।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि समिति बनने से राहत जरूर मिली लेकिन अभी भी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के सख्त पालन की मांग की, ताकि फीस निर्धारण में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही सभी निजी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के गठन को अनिवार्य करने पर भी जोर दिया। प्रशासन से अपेक्षा जताई गई कि जल्द ठोस निर्णय लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र में अभिभावकों को आर्थिक राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि स्कूलों की ओर से अतिरिक्त शुल्क और किताब कॉपी खरीददारी करने के विरोध में गठित निगरानी समिति का मूल उद्देश्य निजी स्कूलों की फीस संरचना की समीक्षा कर अभिभावकों को राहत प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story