अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त


रामगढ़, 26 नवंबर (हि.स.)। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर बिना वैध परिवहन चालान के स्टोन चिप्स ले जा रहे एक हाईवा को जब्त किया।

डीसी ऋतुराज के निर्देश पर खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में खनिज लदे वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मुर्रामकला स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप हाईवा संख्या जेएच 01 बीवी 4595 को रोका गया। जांच में वाहन पर लगभग 450 घन फीट स्टोन चिप्स लदा पाया गया। वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद खनन विभाग ने हाईवा को जब्त कर रामगढ़ थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के गैरकानूनी परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story