आदित्य साहू ने कड़िया मुंडा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

WhatsApp Channel Join Now
आदित्य साहू ने कड़िया मुंडा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल


आदित्य साहू ने कड़िया मुंडा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर रांची के तुपुदाना स्थित देवनिका हॉस्पिटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान साहू ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर रविवार को तुपुदाना स्थित देवनिका हॉस्पिटल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी उपस्थित रहे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785513 Articles

Share this story