प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

WhatsApp Channel Join Now
प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को मिलेंगे नए अवसर


प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को मिलेंगे नए अवसर


हजारीबाग, 23 मार्च (हि.स.)। बड़कागांव के गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे हेवी और लाइट मोटर व्हीकल प्रशिक्षण कार्यक्रम साेमवार काे सम्पन्न हुआ। एक महीने चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

गाली, गोंदुलपारा और चंदौल गांवों से आए 20 युवाओं ने इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओरिएंटेशन सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को कोर्स की जानकारी, सड़क सुरक्षा नियमों और ट्रैफिक कानूनों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी दोनों तरह की जानकारी दी गई, जिससे वे सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए तैयार हो सकें। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सभी को ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी कर दिया जाएगा। इस पहल से न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षित ड्राइविंग को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरे समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूरा किया।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड में इसके अलावा भी कई सीएसआर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनमें कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न प्रयास शामिल हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story