अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों के बीच बांटी पोषण किट

WhatsApp Channel Join Now
अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों के बीच बांटी पोषण किट


हजारीबाग, 31 अक्टूबर (हि.स.)। टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण किट वितरण शिविर आयोजित किया गया। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में आयोजित इस तीसरे शिविर में 80 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई।

इस दौरान मरीजों को टीबी के उपचार में संतुलित और पौष्टिक आहार की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों और उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी से शीघ्र उबरने के लिए नियमित रूप से दवाओं का सेवन, पर्याप्त पोषण और चिकित्सकीय सलाह का पालन बेहद जरूरी है। मरीजों को उपचार बीच में नहीं छोड़ने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि बड़कागांव प्रखंड में स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराना इसी सीएसआर पहल का हिस्सा है।

कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथु हलदर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक कुमार और अदाणी फाउंडेशन की टीम के सदस्य मौजूद थे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770190 Articles

Share this story