एक्युप्रेशर सेवा के लिए डॉ लालचंद बगड़िया संस्थान सम्मानित
रांची, 29 जून (हि.स.)। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की रांची शाखा की ओर से समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान को सम्मानित किया गया। थड़पखना में सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के गुरु वीरेंद्र, प्रकाश, संजीव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान वर्षों से निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। गुरू वीरेंद्र ने कहा कि संस्थान की ओर से समय-समय पर निःशुल्क एक दिवसीय एक्युप्रेशर शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संस्थान की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका सराहनीय रही है।
संस्थान की ओर से फूल बाबा आश्रम में प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक और थड़पखना स्थित डीबी पैलेस में दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा सेवा दी जा रही है।
इस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में मरीज नियमित रूप से उठा रहे हैं। पतंजलि योगपीठ के पदाधिकारियों ने संस्थान की निःस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर पतंजली योगपीठ की ओर से कई गुरू और अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

