टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : अजय

WhatsApp Channel Join Now
टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : अजय


रांची, 02 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेपाल हाउस स्थित सभागार में सोमवार को स्टेट टास्क फोर्स (टीकाकरण) की बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान की कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि जहां भी टीकाकरण में गैप हो, उसे चिन्हित कर भरने का प्रयास किया जाए। इसमें किसी भी कर्मी की ओर से लापरवाही बरतने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। बैठक में चंदनकियारी से संबंधित एक प्रकरण में एक डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप की जानकारी दी गई। इसपर सचिव ने जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर मुख्य सचिव ने टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की पहचान कर फोन के माध्यम से फॉलोअप करने का भी निर्देश दिया। एएनएम की ओर से व्यक्तिगत संपर्क सुनिश्चित करने और एआई आधारित कॉल सेंटर स्थापित कर मॉनिटरिंग सुदृढ़ करने किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्रचार को मजबूत करने और पीएमयू गठन का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि राज्य में 28 फरवरी 2026 को एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की करीब चार लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को मिशन मोड में संचालित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के एमडी शशि प्रकाश झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story