मोबाइल छिनतई का आरोपित गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
मोबाइल छिनतई का आरोपित गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मो इमरान उर्फ चरका के रूप में हुई है। वह हिंदपीढ़ी के मुजाहिद नगर, निजाम गली का रहने वाला है।

कोतवाली एएसपी निखिल राय ने 10 सितंबर की रात सेवा सदन के पास विनीत कुमार पोद्दार से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बड़ा तालाब के आसपास घूमकर लोगों को निशाना बनाता था और मौका देखकर मोबाइल झपटमारी करता था।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली थाना में दर्ज मामले से जुड़े तीन मोबाइल फोन बरामद किया। इनमें ओप्पो, आईक्यूओओ और पोको कंपनी के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अरगोड़ा थाना, कोतवाली थाना और हिंदपीढ़ी थाना में चोरी और झपटमारी सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story