नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता के घर अक्सर आता-जाता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story