नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। रांची के बीआईटी ओपी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में गुरुवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। घटना करमा पूजा की रात को अंजाम दिया गया था।

बुधवार को पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहरदगा के रहने वाले आरोपित बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद 14 वर्षीय नाबालिग को करमा पूजा के दिन रात के समय में रोक कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित की पहचान लोहरदगा निवासी बबलू उरांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा की आरोपित बबलू से सोशल मीडिया के माध्यम से एक महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। करमा पूजा घूमने के बहाने आरोपित ने छात्रा को अपने पास बुलाया और रात में जबरन उसे अपने ही कमरे में रोक लिया। इसी दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

छात्रा किसी तरह बुधवार को अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story