नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम इरफान बताया जा रहा है। वह पेशे से वैन ड्राइवर है और हिंदपीढ़ी का रहने वाला है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इरफान ने बच्ची को बहला फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी। घर वालों ने पूछताछ की तो बच्ची ने इस पूरे मामले की जानकारी दी।

बताया जाता है कि स्कूल में पढ़ने वाली ०3 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन के ड्राइवर के जरिये गलत किया गया। बच्ची की ओर से इशारों इशारों में अपनी मां को सारी बातें बताई, जिसके बाद मां सीधे कोतवाली थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story