पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपित गिरफ्तार


लोहरदगा, 25 मई (हि.स.)। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। यहां पारिवारिक विवाद में सनकी बेटे संदीप उरांव( 35 ) ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। जबकि अपनी 3 साल की मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60 ) और उनकी पुत्रवधू सुजीता उरांव (27 ) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय रियांशी को भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने खून से लथपथ हालत में अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

Share this story