एसकेएमयू में सुविधाओं की कमी के विरोध में अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
एसकेएमयू में सुविधाओं की कमी के विरोध में अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन


दुमका, 24 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार, तानाशाही रवैया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन मंत्री हिमांशु दुबे ने किया।

मौके पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन मंत्री हिमांशु दूबे ने कहा कि एसकेएमयू में यूजीसी गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है और न हीं समय पर परीक्षाएं आयोजित होती हैं। छात्रों का परिणाम समय पर जारी नहीं होने पर छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में मूलभुत सुविधा पेयजल एवं शौचालय समेत पठन-पाठन के लिए लाईब्रेरी सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है।

वहीं संगठन मंत्री ने छात्रहित में मूलभुत समस्याओं का समधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन साह, संजय पाल, सूरज पाल विकास भगत, देवघर जिला संयोजक युवराज, कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन, अभिषेक तिवारी, अनुज कुमार, कॉलेज मंत्री मनीष मंडल सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story