नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


रांची,18 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के छात्रों विशेष कर छात्राओं से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर लिया। वहीं इस अवसर पर संगठन के नेताओं ने अधिनियम के संसद में पारित नहीं होने पर गहरी निराशा प्रकट की और विपक्षी दलों के रवैये काे महिला विरोधी बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दीत्या उपस्थित रहीं।

मौके पर एबीवीपी के कई सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story