आदित्य विक्रम की कांग्रेस में हुई वापसी, प्रभारी ने कहा संगठन होगा मजबूत

WhatsApp Channel Join Now
आदित्य विक्रम की कांग्रेस में हुई वापसी, प्रभारी ने कहा संगठन होगा मजबूत


रांची, 04 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने पार्टी पुन: वापसी कर ली। इसके अलावा झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जवाहरलाल यादव और वीरेंद्र विक्रम ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय में आयोजित मिलन समारोह का संबोधित करते हुए के राजू ने कहा कि आदित्य विक्रम जायसवाल के पार्टी में पुनर्वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नीति और सिद्धांतों पर हमेशा से कायम रहने वाली पार्टी है और यही हमारी मजबूती की पहचान है।

प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के विचारों पर चलने वाले लोग हमेशा से समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करते हैं।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी है जो सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्षरत है। इस संघर्ष में हमारा साथ देने वालों का हर वक्त स्वागत है।

पार्टी में शामिल होनेवालों में हीरालाल कुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार, रवि, सोनू नायक, संजय भगत, अमित तिर्की, रिया देवी, प्रिय, उमाशंकर तिवारी, नितून, नौषाद अहमद, विमल टोप्पो सहित अन्य का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story