रांची में नि:शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर एक जुलाई से शुरू

WhatsApp Channel Join Now
रांची में नि:शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर एक जुलाई से शुरू


रांची, 30 जून (हि.स.)।

श्री राम भारत मिलाप समिति की ओर से डोरंडा में आगामी एक जुलाई 2026 से 15 दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर प्रत्येक माह की एक से 15 तारीख तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर डोरंडा थाना के समीप स्थित श्री राम भारत मिलाप कार्यालय, डोरंडा बाजार में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण, सेवा विभाग माधव नगर, जागृति महिला शाखा और अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस आयोजन में सहयोग कर रही हैं।

शिविर में डॉ अभय बरनवाल अपनी सेवाएं देंगे और विभिन्न रोगों का उपचार प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से किया जाएगा। उपचार में मेथी दाना, रंग चिकित्सा और मैग्नेट थेरेपी का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, हरि प्रसाद विजय, महामंत्री नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास और कार्यक्रम संयोजक महेश विजय सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story