रामगढ़ महाविद्यालय में 29 से होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
रामगढ़, 27 मई (हि.स.)। रामगढ़ कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 और 30 मई को आयोजित होगी। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी झारखंड उच्च शिक्षा मंत्रालय और रामगढ़ कॉलेज की ओर से आयोजित की जाएगी।
संगोष्ठी का विषय 'रोल ऑफ सोशल मीडिया एंड ड्रग एब्यूज अवेयरनेस फोर ए सफर जेनरेशन' रखा गया है। संगोष्ठी में देश भर से 100 से अधिक प्राध्यापक, रिसर्च स्कॉलर और विद्यार्थी अपना लेख ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रस्तुत करेंगे। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा और रामगढ़ डीसी ऋतुराज इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे।
यह जानकारी संगोष्ठी के समन्वयक सह प्राचार्या डॉ रत्ना पाण्डेय ने बुधवार काे दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

