सावन मिलन समारोह में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के लिए काम करने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
सावन मिलन समारोह में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के लिए काम करने का लिया संकल्प


रांची, 17 अगस्त (हि.स.)। सावन के पावन महीने के अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ सिरीबेला प्रसाद एवं भूपेंद्र मरावी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे।

इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक एवं धार्मिक समरसता को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

सावन मिलन समारोह में महिला कांग्रेस की प्रदेश और जिला स्तर की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रतिभा पांडेय, आभा सिन्हा, सीता राणा, नीतिमा बाड़ी, मीनू सिंह, यशस्विनी सहाय, नीतू देवी, मेरी तिर्की, सुषमा कुमारी, सुनीता गोप, संगीता प्रधान, बेबी सिंह, शिखा सिंह, उषा सिंह सहित विभिन्न जिलों से आईं कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story