श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा


श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा


श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा


रामगढ़, 23 नवंबर (हि.स.)। सतगुरु नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जग चानण होआ, जिउ सूरज निकलिया तारिआ।” गुरु नानक देव जी की पावन वाणी, शबद-कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से रामगढ़ शहर की सड़कें भक्तिमय हो उठीं। श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के तत्वधान में सोमवार को निकाली गई भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। फूलों से सजे गुरु महाराज के वाहन, पंज प्यारों की अगुवाई, गटका पार्टी के हैरतअंगेज करतब और जगह-जगह संगत के स्वागत ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा बिजुलिया स्थित सरदार गुरदीप सिंह जौली एवं सरदार भूपेंद्र सिंह जौली के आवास से लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक ढंग से फूलों से सुसज्जित वाहन पर विराजमान किया गया था। वाहन पर हेड ग्रंथी सरदार गुरविंदर सिंह मौजूद थे। वे गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा में लीन रहते हुए समस्त रामगढ़वासियों के कल्याण के लिए अरदास कर रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए थे।

शोभायात्रा में श्री गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब का प्रतीकात्मक मॉडल वाहन पर सजाकर नगर भ्रमण कराया। आकर्षक ढंग से तैयार मॉडल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां श्रद्धालु इस सुसज्जित वाहन को श्रद्धा और उत्सुकता से निहारते रहे।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अमृतसर से आए गतका पार्टी के कलाकार रहे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिसे देखकर रामगढ़वासी अभिभूत हो उठे। पंजाब से आए मिलिट्री बैंड ने भी अपनी धुनों से शोभायात्रा में आकर्षण बढ़ाया। वहीं, स्कूली बच्चों ने गुरु नानक देव जी के विचारों को प्रस्तुत कर उनके संदेशों से लोगों को अवगत कराया।

गुरु महाराज की सवारी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। पंज प्यारों के रूप में कुलबीर सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह कालरा, यश छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह चंडोक और सनप्रीत शामिल थे। वहीं, पांच प्यारी बच्चियां भी शोभायात्रा का हिस्सा बनीं।

शोभायात्रा का शहर के विभिन्न इलाकों में सामाजिक संस्थाओं एवं श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। संगत के लिए चाय, नाश्ता एवं अन्य सेवा की व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, हेड ग्रंथी सरदार गुरविंदर सिंह, छावनी परिषद के नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह, पूर्व प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, इंद्रपाल सिंह सैनी, मनमोहन सिंह लांबा, पप्पू जस्सल सहित सिख समाज के कई लोग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782146 Articles

Share this story