मंगला जुलूस में पारंपरिक अस्त्राें के साथ निकले भगवाधारी

WhatsApp Channel Join Now
मंगला जुलूस में पारंपरिक अस्त्राें के साथ निकले भगवाधारी


मंगला जुलूस में पारंपरिक अस्त्राें के साथ निकले भगवाधारी


मंगला जुलूस में पारंपरिक अस्त्राें के साथ निकले भगवाधारी


मंगला जुलूस में पारंपरिक अस्त्राें के साथ निकले भगवाधारी


रामगढ़, 24 मार्च (हि.स.)। रामनवमी से पहले मंगलवार को रामगढ़ शहर में भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। सिद्धू-कान्हू मैदान से शुरू हुआ मंगला जुलूस बाजार टांड़, चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंचा। पूरे रास्ते पारंपरिक अस्त्रों का प्रदर्शन भगवाधारियों ने किया।

मंगला जुलूस में झारखंड की पारंपरिक नृत्य, धार्मिक झांकी, ढोलक की थाप और ताशे की गूंज आकर्षण का केंद्र बन गए। श्री श्री रामनवमी महासमिति के बैनर तले निकल गए इस भव्य मंगला जुलूस में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सांसद मनीष जायसवाल, विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, एसपी अजय कुमार, रामगढ़ अंचल अधिकारी रवि रमेश रविदास, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, समाजसेवी निशी पांडे जैसे लोगों ने मंगला जुलूस में शामिल हुए।

श्री श्री रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और समिति के अन्य सदस्यों ने सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, एसपी, सीओ, थाना प्रभारी का स्वागत किया गया। सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मंगला जुलूस में कई झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। महासमिति की ओर से भस्म श्रृंगार की झांकी दिखाई गई, तो कहीं भगवान शंकर और उनकी टोली का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए दिखाई दी। राम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा गोरिल्ला के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।

जुलूस के दौरान पूरे शहर में जय श्री राम के नारे से गूंजता रहा। जुलूस में शामिल 39 अखाड़े के सदस्यों ने भगवा वस्त्र धारण कर जुलूस को नई भव्यता प्रदान की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story